मध्यप्रदेश के जिला विदिशा के थाना गंज बासौदा अंतर्गत ग्राम नहरिया निवासी राजेश सहरिया (35 वर्ष) ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनौरा निवासी जगरूप के खेत पर मजदूरी का काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह रोज की तरह वह काम पर चला गया। दोपहर बारह बजे घर लौटने पर किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह गांव की मुख्य सड़क पर पहुंच गया और अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। गांव के बीच रोड पर युवक को जलते देख ग्रामवासी घटना स्थल की ओर दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करके उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया, पर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से परिजन जिला अस्पताल में ही उसका इलाज करा रहे हैं।