फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार दिन से लापता महिला का चेकडैम में उतराता मिला शव

Sun, 16 Jul 2023 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चार दिन से लापता एक महिला का शव कस्बा बिरधा के ग्राम रीछपुरा-टीला के बीच चैकडैम में सड़ी-गली अवस्था में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत कस्बा बिरधा क्षेत्र में ग्राम रीछपुरा व टीला के बीच चेकडैम में एक महिला का सड़ा-गला शव ग्रामीणों को दिखाई दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव करीब 3-4 दिन पुराना होने से सड़ चुका था। इधर 13 जुलाई को चौकी बिरधा में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराने वाले ग्राम सतरवांस निवासी एक परिवार को पुलिस ने बुलाया।
परिवार के सदस्यों ने महिला के कपड़ों व जेवरात को देखकर शव की शिनाख्त बबीता उर्फ अनीता (23) पत्नी विनोद कुशवाहा के रूप में की। घटना के बारे में मृतका के देवर राहुल ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह बबीता घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। जब काफी देर तक वह लौटकर नहीं आई तो खोजबीन की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। 13 जुलाई को कस्बा बिरधा चौकी को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसके बाद शनिवार को सूचना मिली कि चेकडैम में महिला का शव उतराता मिला है।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बबीता का शव मिलने की सूचना के बाद ग्राम जामुनधाना कलां निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए थे। मृतका के चचेरे बड़े भाई मोहन ने बताया कि उसकी बहन बबीता की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बबीता को परेशान कर मारपीट करते थे। मोहन ने ससुरालीजनों पर बबीता की हत्या कर शव को चेकडैम में फेंकने का आरोप लगाया है।
ग्राम रीछपुरा व टीला के मध्य स्थित चेकडैम में चार दिन से लापता महिला का शव उतराता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें