फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारह घंटे बिजली नहीं आने पर भीड़ ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर, हालात संभालने जुटी रही
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पटरी से उतरी विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का धैर्य तब जवाब दे गया जब शहर में 12 घंटे बाद भी बिजली की सप्लाई चालू नही हुई।

रविवार की सुबह 10 बजे पूर्व सूचना के अनुसार शहर के नझाई बाजार स्थित पावर हाउस पर सुधार कार्य होने के चलते बिजली सप्लाई शाम 4 बजे तक के लिए बंद कर दी गई थी। इस कारण से करीब एक दर्जन मोहल्लों में बिजली बंद रही।
दिन तो लोगो ने किसी प्रकार निकाल लिया। लेकिन जब निर्धारित समय के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नही हुई तो लोगों ने पावर हाउस पर फोन किए। लेकिन फोन नहीं उठे तो लोग पावर हाउस पहुंच गए और यहां का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। भीड़ ने अधिकारियों एवं शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ का आक्रोश देखकर पावर हाउस पर मौजूद विद्युत कर्मी घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस भारी पुलिस फोर्स पावर हाउस पर पहुंचा और आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांति व्यवस्था कायम करने लगे। लेकिन आक्रोशित लोग बिजली सप्लाई चालू करने की बात पर अड़े रहे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें