संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। चिरगांव वन रेंज स्थित ग्राम पच्चरगढ़ में सड़क पर मगरमच्छ होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर बेतवा नदी में छुड़वा दिया। मगरमच्छ मुंह में सांप दबाकर सड़क पर बैठा हुआ था।
पच्चरगढ़ गांव से निकल रहे कुछ राहगीरों को सड़क किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देख रास्ता भी रुक गया। लोग डर के मारे यहां से निकलने से भी कतराने लगे। जब आसपास के गांवों तक इसकी जानकारी पहुंची तो कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के आला अफसरों को दी। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने मौके पर टीम को भेजा। मुंह में सांप दबाए मगरमच्च्छ को बाहर निकालकर बेतवा नदी में छोड़ दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश सोनकर, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी छोटे लाल, वन दरोगा राम किशोर, घनश्याम दास, वन रक्षक आशीष दुबे मौजूद रहे।