फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डिजिटल लाइब्रेरी के लिए किताबों का चयन करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए किताबों का चयन स्थानीय स्तर की कमेटी करेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में किताबों के चयन के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंचायती विभाग ग्रामीण इलाकों में 110 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने जा रहा है। किताबें उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रकाशकों की किताबों की विस्तृत जांच कर उनके चयन की जिम्मेदारी लाइब्रेरियन व शिक्षाविद को सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पाठ्यक्रम की जो पुस्तकें छात्रों के पास हैं, उन्हें क्रय न किया जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं व ज्ञानवर्धक पुस्तकों का चयन किया जाए। शासन ने एक लाइब्रेरी के लिए चार लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। 90 हजार रुपये की किताबें एनबीटी से क्रय की जाएंगी, 90 हजार रुपये से स्थानीय स्तर पर क्रय किया जाएगा। 20 हजार रुपये का डिजिटल मैटेरियल शासन से भेजा जाएगा। शासन से एक लाख 30 हजार रुपये की कंप्यूटर सामग्री भेजी जाएगी। 70 हजार रुपये से फर्नीचर क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें