ललितपुर। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार 12 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए।
रविवार दोपहर में मध्य प्रदेश के खुरई से झांसी के लिए सवारियों से भरी एक बस आ रही थी। बस थाना बालाबेहट के ग्राम बम्होरी वंशा के समीप पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में करीब 12 सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गईं, इनमें से मलखान (72) निवासी ग्राम हनौतिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।