फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जर्जर विद्यालय की बाउंड्री गिरी, अवकाश होने से हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। महरौनी के वार्ड छह स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की स्थिति काफी दयनीय है। बारिश में कमरों के छत से पानी टपकता है। दीवारें में भी दरारें आ गई हैं। रविवार सुबह विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिर गई। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की इमारत काफी पुरानी है। स्कूल की अन्य कक्षाएं भी जर्जर अवस्था में हैं। यदि जल्द ही विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कराई जा रही है। ग्रामीणों ने विद्यालय की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें