फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इकलौते पुत्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रातभर से लापता चल रहे इकलौते पुत्र का शव सोमवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। चचेरे भाई ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरखुर्द के रहने वाले मंगल के मुताबिक रविवार रात 7-8 बजे उसका चचेरा भाई सचिन (22) घर से बिना बताए निकल गया था। वह रातभर लौटकर नहीं आया। सोमवार सुबह सचिन की पत्नी मुस्कान उसके पास आई और सचिन के घर न आने की बात बताई। वह सचिन के पिता खिलुआ के साथ खोजबीन करने लगा। जब वे खेत पर पहुंचे तो नीम के पेड़ से सचिन का शव लटका दिखा। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था और उसके एक पुत्र है। वह खेती किसानी व मजदूरी करता था। चचेरे भाई मंगल ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें