फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। ससुराल में युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी निवासी रतिराम सहरिया (33) करीब दो माह से अपनी ससुराल कोतवाली तालबेहट के ग्राम खांदी के मजरा करीला में रह रहा था। यहां वह मजदूरी करता था। बुधवार सुबह दस बजे उसकी पत्नी मजदूरी करने के लिए चली गई थी, जबकि उसके चार बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चे घर के अंदर गए तो यहां रतिराम का शव रस्सी से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन भी आ गए। पुलिस भी पहुंच गई थी। मृतक के छह संताने हैं। कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें