फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में 22 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसानों ने किसान सम्मान निधि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की मांग की। उन्होंने बिजली के सीजनल कनेक्शन का रेट आधा करने और ट्यूबवेल को लगातार बिजली देने की मांग की। मटर का समर्थन मूल्य घोषित करने और बुंदेलखंड को दलहन क्षेत्र घोषित करने की मांग की। अतिवृष्टि से 90 फीसदी नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा और बीमा दिलाने की मांग की। वर्ष 2019 के 3,500 किसानों का फसल बीमा बैंकों से शीघ्र दिलाने की मांग की। वनरोज और बंदरों से फसल सुरक्षा तथा क्रय केंद्रों को समय पर खोलने की मांग की। किसानों को सब्सिडी सीधे उनके खातों में जमीन के हिसाब से देने की मांग की। बांधों में अधिग्रहित जमीन का चार गुना मुआवजा और भूमिहीनों को नौकरी देने की मांग की। भूमि अधिग्रहण से पूर्व किसानों को शामिल कर आयोग गठन करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला,कृष्णकांत कांकर,हरपाल सिंह प्रजापति,हरिओम राजपूत,महेंद्र कुमार गौतम सहित कई किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें