पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल गश्त करते एएसपी कालू सिंह व अन्य पुलिसकर्मी। स्रोत-पुलिस
ललितपुर। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बृहस्पतिवार की रात को शहर की सड़कों पर पुलिस फोर्स के साथ घंटाघर, सावरकर चौक, सदरकांटा सहित अन्य बाजारों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से संवाद किया और सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण न करने की बात कही। साथ में संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने की बात कही। इसके साथ आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी शामिल रहे। संवाद