फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाथ में बंधी रस्सी के साथ आरोपी चला रहा था बाइक, दो पुलिसकर्मी बैठे थे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीडियो साेशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आरोपी हाथ में बंधी पुलिस की रस्सी के साथ स्वयं बाइक चलाकर न्यायालय गया। बाइक पर पीछे दो पुलिसकर्मी बैठे थे। जिनमें से एक के हाथ में आरोपी के हाथ में बंधी हुई पुलिस की रस्सी थी। आरोपी का पुलिसकर्मियों को बाइक पर बैठाकर जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और कह रहे है कि इसी प्रकार की लापरवाही के चलते कुछ दिनों पूर्व पुलिस की हिरासत से एक आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया था। इस वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें