फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुत्ते का आतंक: 13 लोगों को काटकर किया जख्मी, एसडीएम ने वन विभाग को दिए ये निर्देश

Fri, 18 Aug 2023 09:21 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सभी लोग सीएचसी पर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने वन विभाग की टीम को तत्काल उक्त कुत्ते का पकड़ने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से मुख्यमार्ग पर सन्नाटा पसर गया
विज्ञापन
कुत्ते के हमले से 13 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप से बस स्टैंड के बीच एक पागल कुत्ते ने 13 लोगों काट लिया। इससे मुख्यमार्ग पर भगदड़ मच गई। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। जानकारी पर एसडीएम श्रीराम यादव ने वन विभाग की टीम को कुत्ता पकड़वाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बरसात के मौसम में क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक बढ़ रहा था। शुक्रवार को शाम करीब छह बजे नगर में आए एक काले रंग के कुत्ते ने पेट्रोल पंप से बस स्टैंड के बीच करीब 13 लोगों पर हमलाकर उन्हें काटकर जख्मी कर दिया। इनमें पन्नालाल(40) पुत्र जगन्नाथ निवासी बिजरौठा मजरा खदरी, नरेंद्र दुबे (35) पुत्र हरिनारायण निवासी ग्राम ककड़ारी, धर्मेंद्र झां (26) पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी रानीपुरा खांदी, राहुल (28) पुत्र गोपी निवासी चौबयाना, महेश (25) पुत्र मुकुंदी चौबयाना तालबेहट, बृजेश राजा (30) पत्नी सुजान राजा निवासी ग्राम धमना थाना पूराकलां, धीरज(32) पुत्र कामता प्रसाद निवासी कडे़सराकलां, कमल किशोर (34) मोजीलाल सहरिया निवासी ग्राम मऊ मजरा रमेशपुरा, अभियांश (14) पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम, मिथला (40) पत्नी खर्दूषण निवासी करीला मजरा नाटा,राजेश (22) पुत्र गुलाब सिंह निवासी अंजनी नगर,नितिन जैन(40) पुत्र निर्मल कुमार जैन निवासी कस्बा सरफयाना,भागचंद्र (18) पुत्र देवकी निवासी तरगुवां जख्मी हो गए। 


सभी लोग सीएचसी पर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने वन विभाग की टीम को तत्काल उक्त कुत्ते का पकड़ने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से मुख्यमार्ग पर सन्नाटा पसर गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें