फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर में नो एंट्री के समय में हुआ अस्थायी बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री के दौरे और उनके गिन्नौट बाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। शहर में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग रहेगी। वहीं, शहर के अंदर भारी वाहनों के नो एंट्री समय में परिवर्तन किया गया है। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 14:30 बजे से 16:00 के स्थान पर 15:30 बजे से 17:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी। यह परिवर्तन पूर्णतया अस्थायी है और यह व्यवस्था वीवीआईपी दौरे के दौरान ही लागू की गई है। इसके साथ झांसी की ओर से आने वाली बसों को मन्नू पेट्रोल पंप से न होकर हाईवे पर खिरकापुरा, रामनगर होते हुए इलाइट चौराहा से निकाला जाएगा। यहां से पिसनारी होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें