पुलवारा। थाना बार के ग्राम बछरावनी में बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली गिरने से हनुमान मंदिर का कलश नीचे गिर गया। मंदिर के बरामदे की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवती अचेत हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, रात में तेज बारिश और आवाज के साथ बिजली गांव के हनुमान मंदिर पर गिरी। वहीं दूसरी ओर गांव की नीलू (19) पुत्री प्रकाश अहिरवार बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर पहुंचे। इसके अलावा, नत्थू अहिरवार और सेवलाल अहिरवार के घरों पर लगे सोलर पैनल भी बिजली की चपेट में आने से खराब हो गए।