फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तहसील प्रशासन ने 70 एकड़ भूमि कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। महरौनी तहसील प्रशासन ने तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमिरिया में 70 एकड़ ग्रामसभा की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। इस भूमि पर लंबे समय से कब्जा था। जिसे प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जमीन को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से यह भूमि अवैध कब्जे में थी, जिसके कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी। अब इस भूमि का उपयोग जनहित में किया जा सकेगा, जिसका गांव को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि यह कार्रवाई शासन की मंशा के अनुरूप है और आगे भी इसी तरह ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कार्रवाई तहसील क्षेत्र के अन्य ग्रामों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, इस कार्रवाई से लोगों को उम्मीद है कि ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक खत्म होगा और विकास की गति तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें