कैप्सन - एसडीएम को ज्ञापन देते शिक्षक नेता
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खंड शिक्षाधिकारी पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
ज्ञापन में बताया कि एक गैर मान्यता प्राप्त संगठन ने पिछले दिनों खंड शिक्षाधिकारी तालबेहट पर जो आरोप लगाए थे, वह निराधार एवं गलत है। खंड शिक्षाधिकारी द्वारा गैरहाजिर अध्यापकों पर कार्रवाई की जा रही है, इस कारण उन पर दबाव बनाने के लिए शिकायतों का सहारा लिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र बिलगैयां, मंत्री अरविंद सिंह सहित कई अध्यापक एवं अध्यापिकाएं शामिल रहीं।