फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के रोल मॉडल हैं शिक्षक : ब्रिगेडियर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक ब्रिगेडियर बीबी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। विद्यालय के उन्नयन के बारे में चर्चा हुई।
बैठक का शुभारंभ ब्रिगेडियर सहित आमंत्रित सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य आरएस सारंग ने गत वर्षों के परीक्षा परिणाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रखा। ब्रिगेडियर ने कहा कि इस विद्यालय में अच्छे और योग्य शिक्षक हैं। वह छात्रों के उन्नयन के लिए शिक्षण पर अधिक ध्यान देते हुए परिश्रम करें। वह छात्रों का रोल मॉडल बनें। विद्यालय में अनुशासन के साथ पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगवाएं। इस मौके पर नामित अध्यक्ष कर्नल एके उनियाल, गजेंद्र नाथ, भावना रावत, सुधीर शर्मा, प्रशांत तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन रचना कटियार और आभार अनिल कुमार ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें