ललितपुर। अमेठी में हुई दौड़ प्रतियोगिता में जनपद के शिक्षक ने कांस्य पदक जीता है। उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैपिंयनशिप का आयोजन जनपद अमेठी में 12-13 नबंवर को हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक जनार्दन प्रसाद शुक्ला ने 50 वर्ष आयु वर्ग में भाला फेंक और पांच किमी पैदल चाल में प्रतिभाग किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया।