फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टैक्सी हाईवे पर पलटी, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे पर अनियंत्रित होकर आपे टैक्सी पलटने से चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द के पास नेशनल हाईवे-44 पर सागर की ओर से आकर ललितपुर जा रही टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और टैक्सी में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। टैक्सी पलटने से उसमें सवार जानी (47) पुत्र रफीक निवासी नदीपुरा, जितेंद्र (44) पुत्र प्रेम निवासी ग्राम कुमरौल, शमा (45) पत्नी अब्दुल सलीम निवासी गोविंद नगर, मोहम्मद इस्माइल (50) पुत्र मोहम्मद जलील निवासी मोहल्ला गोविंद नगर, बबलू (40) पुत्र जितेंद्रपुरी निवासी ग्राम कुमरौल, कुलसुम फातिमा (52) पत्नी सलील निवासी नदीपुरा, शहरबानो (55) पत्नी मोहम्मद रफीक, शबाना बानो (40) पत्नी जफर निवासी मोहल्ला नदीपुरा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि सड़क पर एक बाइक फिसलने से उस पर सवार मासूम समेत पति-पत्नी गिर गए थे। उन्हें बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टैक्सी पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें