फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, मासूम समेत आठ घायल

Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा
विज्ञापन

ग्राम सिलगन और रावगढ़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सवारियों से भरी टैक्सी बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार एक मासूम, चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को ग्राम लड़वारी से ललितपुर एक आपे टैक्सी आ रही थी। टैक्सी में छह से अधिक सवारियां बैठी हुईं थीं। अभी टैक्सी ग्राम सिलगन के पास ग्राम रावगढ़ के समीप पहुंची थी कि सड़क पर कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में टैक्सी बेकाबू हो गई और सड़क पर पलट गई। जिससे मालती (22) निवासी खुरई मध्य प्रदेश, देव (6) निवासी खुरई मध्य प्रदेश, तुलसीराम (45) निवासी भोपाल मध्य प्रदेश, प्रिंसी (17) निवासी पूराकलां, शीलादेवी (60) निवासी बीना, अनीता (35) निवासी ग्राम मडावरी, दयालीराम (66) और छक्कीलाल (60) निवासी ग्राम जखौरा घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर टैक्सी में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें