ललितपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में टैक्सी के प्रवेश पर रोक से यात्रियों और आनंदपुर मेला के श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। आरपीएफ के इस निर्णय से यात्रियों में रोष है। बुंदेलखंड विकास सेना ने हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन झांसी मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित था। ज्ञापन में बताया गया कि मध्यप्रदेश के आनंदपुर में मेला चल रहा है। दूर-दराज से श्रद्धालु ट्रेन से ललितपुर आ रहे हैं। इनमें बुजुर्ग, दिव्यांग और अस्वस्थ यात्री अधिक हैं। उन्हें व्हीलचेयर के सहारे स्टेशन परिसर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। संगठन ने आरपीएफ के इस फरमान को तत्काल वापस लेने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन पर महामंत्री महेंद्र अग्निहोत्री सहित कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।