फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक माफिया की सूची बनाकर गैंगस्टर व एनएसए में करें कार्रवाई: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को मंडल मुख्यालय पर झांसी, जालौन व ललितपुर के पुलिस अधीक्षकों के साथ जनपद में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद में आपराधिक घटनाओं की प्रगति जानकर शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अवैध शराब में पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने और भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया व आपराधिक माफियाओं की सूची बनाकर उनके विरुद्ध गैंगस्टर, एनएसए व उनके अवैध कारनामों से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी सभी अपराधों में तत्काल कार्रवाई करने व ऐसे अपराधों में घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। संगीन अपराधों, हत्या, लूट एवं बलात्कार व गैंगस्टर के सभी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर गिरफ्तार करने को निर्देश दिए। साथ ही साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी द्वारा जनपद के सक्रिय अपराधी, टॉप-10 अपराधी, गैंगों के लीडर व सदस्य, आपराधिक माफियाओं, भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, वन माफिया, शिक्षा माफिया, गो तस्कर आदि की सूची बना कर इनकी गतिविधियों पर नजर रखें। प्रत्येक अपराधी वार जनपद में उपलब्ध पुलिस बल को आवंटित कर निगरानी करने को निर्देशित किया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जनपद में बदल - बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने, महिला सशक्तीकरण संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए व लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने को निर्देशित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने शासन एवं डीजीपी द्वारा चलाए जा रहे अवैध ड्रग्स व अवैध शराब, गोवंश वध, दुधारू पशुओं की तस्करी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर नियंत्रण व रोकथाम संबंधी अभियान की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस बल अनवरत सक्रियता सुनिश्चित करने और आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस प्रबंध कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें