ललितपुर। दिगंबर जैन पंचायत समिति का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वाति जैन के यूपीएससी में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। दिगंबर जैन पंचायत समिति से डाॅ. अक्षय टड़ैया ने कहा कि स्वाति के लगन एवं परिश्रम को प्रेरणादायी, अन्य बच्चों को भी इसी प्रकार मेहनत कर अपने माता-पिता व परिवार का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं, यह आज इस बच्ची ने साबित कर दिया है। इस दौरान आकाश जैन, सौरभ जैन सीए, मोदी पंकज जैन, अशोक जैन, सनत जैन, अक्षय अलया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट्स, आनंद जैन, पारस मनया, नरेंद्र जैन, बंटी जैन मौजूद रहे। संवाद