फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य नायक को किया कार्यालय सम्बद्घ

विज्ञापन
gov office.jpg - फोटो : gov office.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने नगर के विभिन्न वार्डों की सफाई की हकीकत जानी। इस दौरान पिसनारी क्षेत्र के प्लॉटों में गंदगी मिलने पर एक स्वास्थ्य नायक को कार्यालय में संबद्घ कर लिया। वहीं, नौ सफाई कर्मी गैरहाजिर पाए गए। इसमें वार्ड नंबर 10 में धर्मेंद्र, गोपाल, वार्ड नं- 14 में राकेश, अनिल, वार्ड नं 25 में एक सफाई कर्मचारी व वार्ड नं-22 में गब्बर, राजेंद्र, कमलजीत, अरविंद सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं, वार्ड नं- 13 पिसनारी संपूर्ण क्षेत्रों और प्लाटों में अधिक गंदगी पाई गई। इस पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य नायक ने सवाल जवाब किया, लेकिन वह प्लाटों की सफाई का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने संबंधित स्वास्थ्य नायक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यालय संबद्ध करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें