फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ की सड़क सिंचाई विभाग बनाकर आधा दर्जन गांवों को जोड़ेगा कस्बा बानपुर से

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सिंचाई विभाग ग्राम पाह से बानपुर को जोड़ने वाली नहर किनारे सड़क की करीब छह करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इस सड़क परियोजना से आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान समय में नहर किनारे कोई सड़क नहीं है। काली मिट्टी होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सिंचाई खंड द्वारा जामनी नहर के किनारे 13.378 किलोमीटर सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। छह करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क ग्राम पाह, सुनवाहा, ऊमरी, अजनौरा, उदया, दिदौरा, डंराना सहित अन्य गांवों को कस्बा बानपुर से जोड़ेगी। विभाग द्वारा डामर सड़क स्ट्रक्चर सहित बनाई जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वर्तमान में इस नहर के किनारे कोई सड़क न होने के कारण थोड़ी सी ही बारिश में फिसलन हो जाती है और यह रास्ता दलदल में बदल जाता है। जिस कारण से गांव के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क निर्माण से गांव के लोगों को यातायात सुगमता के साथ साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे। इसके साथ नहर को भी सुरक्षा मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्ययोजना को मंजूरी मिलते ही इस सड़क को बनाने की अन्य विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
सड़क न होने से नहर फटने का रहता है खतरा
नहर किनारे कोई पक्का स्ट्रक्चर न होने के कारण नहर खुलने पर नहर के फटने का खतरा बना रहता है। इस नई सड़क कार्ययोजना से नहर को मजबूती मिलेेगी और नहर को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

नहर की निगरानी में होगी सहूलियत
नहर संचालन के दौरान कई किसान कच्चा स्ट्रक्चर होने के चलते खुदाई करके पानी ले लेते हैं। इसका कारण है कि नहर किनारे कच्चा रोड़ होने से सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर संचालन के दौरान गूल तोड़ने की निगरानी नहीं कर पाते है। इस सड़क के बन जाने से सिंचाई विभाग को नहर निगरानी में आसानी होगी।
कई वर्षों से ग्रामीण कर रहे थे मांग
इस नहर के किनारे स्थित कच्ची सड़क को पक्का बनाने के लिए इस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग शासन प्रशासन से कई वर्षों से मांग कर रहे थे। इस सड़क के बन जाने से इन गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी।
ग्राम पाह से डंगराना तक करीब 13 किलोमीटर जामनी बांयी नहर किनारे पक्की सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस सड़क से आधा दर्जन से अधिक गांवों को फायदा मिलेगा। कार्ययोजना तैयार होते ही शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- इं. सलमान खान, सहायक अभियंता सिंचाई खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें