ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुरसौरा निवासी एलएंडटी मशीन संचालक की मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में काम के दौरान मौत हो गई। ग्राम गुरसौरा निवासी राम सिंह लोधी पुत्र वृषभान सिंह लोधी राजस्थान के अजमेर में एक एलएंडटी मशीन संचालित करता है। वह बुधवार को मध्य प्रदेश के ग्राम अलीराजपुर में साइड पर मशीन चला रहा था। इसी दौरान दिन में करीब ढाई बजे उसकी हालत बिगड़ गई। उसका साथी सिंधपाल अलीराजपुर अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसने मृतक के परिजनों को ग्राम गुरसौरा में सूचना दी और शव को वाहन से लेकर गांव गुरसौरा पहुंचा, जहां परिजनों की मांग पर थाना जखौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।