फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रॉक फास्फेट की नई खदान के लिए मड़ावरा के बढ़वार क्षेत्र में होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन स्तर पर रॉक फास्फेट की नई खदान के लिए मड़ावरा के बढ़वार क्षेत्र में सर्वे होगा। शासन ने भू वैज्ञानिकों की टीम को नामित किया है। जल्द ही यहां सर्वे प्रारंभ कर दिया जाएगा। 7.35 वर्ग किलोमीटर में सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

मड़ावरा तहसील अंतर्गत धौरीसागर, जैतुपुरा व बुढ़वार में रॉक फास्फेट मिलने की संभावना है। खनिज विभाग ने शासन स्तर से प्रारंभिक सर्वे शुरू करने का निर्णय लिया है। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के वैज्ञानिकों की टीम गठित की गई है। यह खनिज क्रिटिकल मिनरल की श्रेणी में आता है। खनिज की मात्रा के बाद खान मंत्रालय से खनन का पट्टा किया जाएगा। ग्राम सोंरई, पिसनारी में खनिज विभाग रॉक फॉस्फेट पांच ब्लॉक का ऑक्सन कर चुका है, जिसके संचालन के लिए कंपनी ने अपनी मशीनरी लगा दी है। हालांकि, अभी यहां खनन प्रारंभ नहीं किया गया है। धौरीसागर, जैतुपुरा व बुढ़वार में टीम भूमि में रॉक फास्फेट की स्थिति की जांच करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट शासन को देगी। जिला खनिज अधिकारी अमितोष वर्मा ने बताया कि शासन ने टीम गठन किया है। यह टीम भूमि खनिज की उपलब्धता की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें