फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा दो पालियों में 14 केंद्रों पर होगी। जिला व पुलिस प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। गड़बड़ी करने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी।
17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा है, इसमें करीब 28126 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड के मानक अनुसार जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए सचल दल, स्पेशल क्यूआरटी टीमें, एसओजी, सर्विलांस, एलआईयू की टीम परीक्षा का जायजा लेंगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचेगी। शुक्रवार को कंट्रोल रूम प्रभारी ने अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अधिकारियों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन


जैमर लगाकर मोबाइल नेटवर्क रखे जाएंगे बंद
निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए केंद्रों के पास जैमर सिस्टम एक्टिव रहेगा, इससे क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलेगा।
-
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बने पुलिस सहायता केंद्र
गैर जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मी परीक्षार्थियों की सहायता व परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। 14 परीक्षा केंद्रों को गूगल मैप के माध्यम से जोड़ा गया है। परीक्षार्थी केंद्र का नाम डालेगा तो गूगल मैप के जरिए वह परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- 4 जोनल मजिस्ट्रेट
- 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट
- 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
- 2 उड़नदस्ता
-
निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहने के साथ ड्रोन कैमरे के जरिए आसमान से निगरानी की जाएगी। जैमर लगाकर परीक्षा केंद्र के आसपास मोबाइल नेटवर्क कमजोर रखा जाएगा। क्यूआरटी टीम सहित पुलिस की अन्य इकाइयां सक्रिय रहेंगी।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें