फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 44 लाख से होगा सुरईघाट पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव बाद निविदा प्रक्रिया कार्य किया जाएगा प्रारंभ, पालिका ने तैयार कराया स्टीमेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 44 लाख रुपये की धनराशि से सुरईघाट पुल का निर्माण होगा। वर्तमान में पुल जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने इस निर्माण को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाया था। इसके बाद नगर पालिका ने इसको बनाने का निर्णय लिया। इसका पुल के निर्माण के लिए पैमाइश हो चुकी है। आचार संहिता समाप्त होते ही इस पुल का निर्माण करा दिया जाएगा।
जनपद मुख्यालय से ग्राम पनारी को जोड़ने वाले मार्ग के बीच में शहजाद नदी पड़ती है। इस नदी पर जो पुल निर्मित है, काफी पुराना व जर्जर हो चुका है। इस पुल से होकर प्रतिदिन दस हजार से अधिक आबादी का जाना होता है। पुल के जर्जर होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस पुल निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही है। यह पूरी सड़क जिला पंचायत की परिक्षेत्र में आती थी। लेकिन शहर का विस्तार होने के कारण नगरपालिका क्षेत्र में इस सड़क का कुछ हिस्सा आने लगा। पुल से शहर की ओर आने वाली सड़क नगर पालिका व पुल से ग्राम पनारी की ओर जाने वाली सड़क जिला पंचायत आती है। लेकिन पुल को किसी भी विभाग ने अपने अधीन नहीं लिया, जिसके चलते जब पुल निर्माण की बात आती, तो जिला पंचायत व नगर पालिका अपने हाथ खड़े कर देती। लोगों को आवागमन में सुविधा हो, इसके लिए सदर विधायक ने विधानसभा में प्रश्न उठाया, जिसका जबाब जनपदस्तर के अधिकारियों ने मांगा गया, इसके बाद नगर पालिका ने बोर्ड प्रस्ताव तैयार कर इसका स्टीमेट तैयार कराया, जिसमें पुल निर्माण की लागत 44 लाख रुपये आंकी गई है। यह पुल साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। साथ ही इसकी ऊंचाई भी बड़ाई जाएगी। हालांकि आचार संहिता लगने के कारण इसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। लोकसभा चुनाव के बाद इस पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस पुल को पालिका बोर्ड की धनराशि से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस पुल के माध्यम से जाते हैं बलखंडी व पंचमुखी हनुमान मंदिर
शहर से प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्राचीन मंदिर बलखंडी व पंचमुखी हनुमान मंदिर जाते हैं। वर्तमान में पुल खस्ता हाल होने के कारण इन स्थानों पर लोगों का पहुंचना कम हो गया है। यह दोनों जनपद के प्राचीन धार्मिक स्थान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें