जिला अस्पताल में सर्जिकल ओपीडी सुविधा शुरू हो गई है। इसका लाभ उन मरीजों को मिलेगा, जो लॉकडाउन की वजह से अपना आपरेशन नहीं करा पा रहे थे। लॉकडाउन के कारण ओपीडी बंद चल रही है। इस कारण सामान्य मरीजों की देखभाल नहीं हो रही है। कई मरीज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आपरेशन की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों के लिए अलग से ओपीडी की सुविधा शुरू हुई है। इससे परेशान मरीजों को काफी राहत मिली है।