फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से चार दिनों से देवरान गांव की आपूर्ति ठप

Sat, 27 May 2023 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-देवरान। देवरान गांव में ट्रांसफाॅर्मर जलने से चार दिनों से बिजली और पानी का संकट है। ग्रामीणों ने समस्या के निस्तारण की मांग की।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले देवरान गांव में रखा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर विगत चार दिनों पहले फुंक गया था। जिसे शुक्रवार तक ठीक नहीं कराया गया। बिजली नहीं आने से देवरान गांव की दस हजार से ज्यादा की आबादी चार दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रही है। भीषण गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। रात में मच्छरों के आतंक से लोगों की नींद गायब है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण कराने की मांग की।
ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से चार दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है। कई ग्रामीण भीषण गर्मी होने से उल्दी, दस्त और बुखार जैसी बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है। - बिट्टू राजा
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से पानी की दिक्कत हो रही है। दिन में तो इधर-उधर से काम चला लेते हैं। लेकिन रात में बिजली नहीं होने से नींद नहीं आती है। साथ ही गर्मी में जहरीले कीड़े के काटने का डर बना रहता है। - गोलू रजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें