महरौनी सीएचसी के कर्मियों ने भी अधीक्षक पर लगाया परेशान करने का आरोप, अफसर समझौता-वार्ता में लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अस्पतालों में मनमानी हावी है। महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विभागीय अफसर समझौता वार्ता कराने में लगे हैं।
सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि समय से न आने या नदारद रहने पर कर्मचारी नेतागीरी कर उपस्थिति दर्ज करा लेते हैं। साथ ही राजनीतिक दबाव डलवाते हैं कि किसी भी मामले में कार्रवाई न हो। उन्होंने बताया कि डिलिवरी रूम में प्रसूता या उसके परिजनों से पैसे लेने से मना करने पर स्टॉफ कर्मी फर्जी आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। वहीं, स्टॉफ का कहना है कि अस्पताल के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पैसों के लिए अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी दी जा रही है।
-
सीएचसी महरौनी में एक दूसरे पर आरोप लगाए गए थे। दोनों पक्षों की सुनवाई कर समझौता कराया जा रहा है। -
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ