फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर किंग्स और हेमा राइडर ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
स्व हरप्रसाद राठौर स्मृति क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान मौजूद खिलाड़ी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। स्वर्गीय हरप्रसाद राठौर की स्मृति में चल रहे ललितपुर टी-20 लीग क्रिकेट टूनार्मेंट में शिवाय सुपर किंग्स और जायसवाल इंडियन के बीच हुए मुकाबले में सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की। तुवन मैदान पर चले रहे टूर्नामेंट में शिवाय सुपर किंग्स ने 202 रन बनाए। जवाब में जायसवाल इंडियन की टीम 180 रन पर सिमट गई। इस पारी में समी खान ने ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेली। उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 97 रन बनाए। दूसरा मैच हैमर राइडर और अग्नि अवेंजर्स के मध्य खेला गया। इसमें अग्नि अवेंजर्स ने 200 रन का लक्ष्य दिया। हेमा राइडर्स ने मात्र 1 विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें सौरभ धारीवाल ने 60 गेंदों में 112 रन की पारी खेली। मुख्य अतिथि समाजसेवी सरदार वीके सिंह और डॉ राजकुमार जैन ने शिवाय सुपर किंग्स और हेमा राइडर्स के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष राजीव बबेले, आयोजक शत्रुघ्न यादव, दीपक राठौर सलमान खान, रवि गौतम आदि मौजूद रहे। आंखों देखा हाल रवि, दीपक और सलमान ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें