फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कोहरे और बादलों में छिपे रहे सूर्यदेवता, गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को तीसरे दिन भी सूर्यदेवता के दर्शन न होने से गलन बढ़ गई जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोग सुबह से ही अलाव के पास बैठे नजर आए। वहीं, गर्म कपड़ों की बिक्री जमकर हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री रहा जिसके चलते लोग सर्दी से बेहाल रहे।बांसी प्रतिनिधि के अनुसार भीषण सर्दी के कारण ग्रामीण घरों में दुबके रहे। कस्बा में लगे श्री नवलसा गौड़ मेला में सर्दी के चलते सारे दिन सन्नाटा छाया रहा। मंदिर समिति ने दुकानदारों के लिए मेला मैदान में अलाव की व्यवस्था बनाई, लेकिन लोग मेला में कम ही आ रहे हैं। मंदिर समिति प्रबंधक सुदामा प्रसाद दुबे ने बताया कि सभी दुकानदार न आ पाने के कारण इस बार मेला का उद्घाटन तीन जनवरी की जगह 5 जनवरी को दोपहर 11 बजे होगा।
विज्ञापन


कोहरे और सर्दी में ठिठुर रहीं कस्तूरबा की छात्राएं
महरौनी। महरौनी एवं बानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राएं सर्दी के मौसम में ठिठुर रही हैं। बीएसए ने एक से 15 जनवरी तक के कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश घोषित किए थे, लेकिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अभी भी खुले हैं। सर्दी से छात्राएं परेशान हैं। छात्राओं के अभिभावक एवं अध्यापकों ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी से शीतकालीन अवकाश देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें