सुमेरा तालाब की सफाई करते नगर पालिका कर्मी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम साहू, अधिशासी अधिकारी निहालचंद और एसएफआई संदीप कुमार के निर्देशन में वार्ड नंबर 20 सुमेरा तालाब पर विशेष सफाई अभियान चलाकर तालाब की चोई की सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान सभासद अफजुल रहमान, राजू यादव, अमित पाराशर, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार, सुपरवाइजर जिनेंद्र आदि उपस्थित रहे।