फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जबलपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों केे लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत जबलपुर से हरिद्वार के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जिसका ठहराव ललितपुर स्टेशन पर भी किया जाएगा। रेलवे द्वारा 01805 जबलपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 16 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है, जो प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से दोपहर 3.45 बजे चलेगी, जो दमोह, साागर होते हुए ललितपुर स्टेशन पर उसी रात को 10.36 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद झांसी, ग्वालियर, आगरा, अलीगढ़़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ व रूढ़की के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार 01706 हरिद्वार-जबलपुर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से शुरू होगी, जो हरिद्वार से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 5.40 बजे चलेगी और रूढ़की, मेरठ, हापड़, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी के रास्ते दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जो दो मिनट के ठहराव के बाद सागर, कटनी के रास्ते जबलपुर के लिए रवाना होगी। दोनों ओर की ट्रेन के कुल 11-11 फेरे होंगे, जो 26 जून तक संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें