फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गर्मी ने दी दस्तक, बिजली और पानी को तरसने लगी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। गर्मी के दस्तक देते ही बिजली और पानी का संकट शुरू हो गया है। पाइप लाइन मरम्मत के नाम पर चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है और दो दिन से बिजली की आंखमिचौली चल रही है।
चार दिन से जल संस्थान माताटीला फिल्टर पर मोटरों एवं पाइप लाइन की मरम्मत के नाम पर पानी की आपूर्ति ठप रही। इसके बाद जैसे ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई, पाइप लाइनों का फटना शुरू हो गया। इससे जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली का हाल भी दो दिन से बिगड़ गया है। पूरे क्षेत्र में बेतहाशा कटौती शुरू है। रात में आने जाने का क्रम चलता रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और भी दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

- मेंटीनेंस के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जल्द ही सुचारु बिजली रोस्टर के अनुसार दी जाएगी। - अक्षय विश्वकर्मा, उपखंड अधिकारी विद्युत

पंप हाउस व ट्यूबवेल की मोटरें दुरुस्त हो रही हैं। आपूर्ति शुरू करा दी गई है। जिन क्षेत्रों में पानी नहीं मिल रहा, वहां व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। - अभिलेष कुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें