फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से युवक की मौत

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम राखपंचमपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जखौरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम राखपंचमपुर निवासी सीताराम उर्फ उमेश (25) पुत्र कन्छेदीलाल राजपूत बृहस्पतिवार की देर शाम को खेत से फसल काटकर लौटा और खाना खाया। इसके बाद रात को अपने कमरे में चला गया। अन्य परिजन भी फसल काटकर लौटे थे तो वह भी अपना काम निपटाकर सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजनों ने उसे चाय पीने के लिए बुलाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने उसके कमरे के दरवाजे को खिसकाकर अंदर की कुंडी खोली और कमरे में जाकर देखा तो सीताराम तौलिया के सहारे म्यारी (बल्ली) पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई बड़े चंद्रपाल ने बताया कि सीताराम मानसिक रूप से परेशान रहता था और कई बार उल्टा सीधा बोलता रहता था लेकिन अभी वह ठीक चल रहा था और बीते रोज दिन भर फसल कटाई के काम में भी लगा रहा। उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है, यह स्पष्ट नहीं है। मृतक के दो पुत्र हैं और वह तीन भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें