ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगातार जान दे दी। ग्राम बुढ़वार निवासी रामबाबू (35) पुत्र भरतदास सोमवार को रात्रि में अपने घर पर अकेला था। इसी दौरान रात्रि में कमरे में लकड़ी की बल्ली के सहारे बिजली की केबल से फांसी लगा ली। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे मकान के दरवाजे खुले पर होने पर भाई व परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में फंदे पर लटकता दिखाई दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई जगदीश ने बताया कि युवक घर पर अकेला रहता था। उसकी पत्नी तीन वर्ष से बच्चों के साथ मायके में रह रही है। मृतक की एक पुत्री व एक पुत्र है।