फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे से परेशान युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम धवारी में पत्नी से तलाक के मुकदमे से परेशान होकर एक युवक ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम धवारी निवासी राजकुमार (23) पुत्र बसंते अहिरवार मंगलवार को रात करीब आठ बजे घर पर अकेला था। बाकी परिजन खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। इसी दौरान राजकुुमार ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे हालत बिगड़ गई। जब परिजन घर पहुंचे तो उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसे तत्काल वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बसंते ने बताया कि उसके पुत्र राजकुमार का बहू से तलाक का केस चल रहा था। कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बहूू दो साल से घर लौटकर नहीं आई। मृतक का ढाई वर्ष का पुत्र भी है, जिसे उसकी पत्नी अपने साथ ले गई थी। उसने संभावना जताई कि इसी वजह से परेशान होकर बेटे ने कीटनाशक खाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें