तालबेहट। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक पर ट्रैकमैन के साथ मारपीट एवं सादा कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए उसके साथियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को रेल मार्ग पर शव मिलने की सूचना पर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद ट्रैकमैन के साथ उनकी बहस हो गई थी। उपनिरीक्षक उसे अपने साथ कोतवाली ले आए। इसके बाद कुछ कर्मचारी और ट्रैकमैन आदि कोतवाली आए, जहां प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद साथी को जाने दिया। कुछ कर्मचारियों ने एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन देकर उपनिरीक्षक पर गिरेबान पकड़ने, थप्पड़ मारने और गालीगलौज और कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाने आदि आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में कल्लू, रामदास, मान सिंह कुशवाहा, राकेश, हिम्मत सिंह, काशीराम, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।