फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आवेदन अग्रसारित करने में लापरवाही पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लगातार दो वर्ष से छात्रवृत्ति के फार्म अग्रसारित करने में लापरवाही से आक्रोशित विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि नेहरू महाविद्यालय में आवेदनों को अग्रसारित करने में लापरवाही से उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। निर्धन तबके के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में अधिक दिक्कत आ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ कर्मचारी जान-बूझकर ऐसा कर रहे हैं, दो से तीन हजार आवेदनों को अग्रसारित नहीं किया गया है। इसकी जांच कराई जाए। इस दौरान रोहित मिश्रा, नरेश, सुरेंद्र, महेंद्र, मनीष, आयुष, राजाबाबू, अजय कुमार, रुकमन, श्रद्धा साहू, ऋषि मिश्रा, सृष्टि त्रिपाठी, जयदेव चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें