फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: त्रिज्या और वृत्त के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के गणित के पेपर में परीक्षार्थी त्रिज्या और वृत्त के सवालों में उलझे रहे। मंगलवार को 50 केंद्रों पर सुबह की पाली में गणित की परीक्षा हुई। 13858 के सापेक्ष 12981 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 877 अनुपस्थित रहे। वहीं, व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में 341 के सापेक्ष 333 परीक्षार्थी शामिल रहे व आठ अनुपस्थित रहे। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
मंगलवार सुबह 8:30 बजे से पेपर शुरू हुआ। सवालों को देखकर कुछ परीक्षार्थी खुश हुए तो कुछ निराश दिखे। गणित के पेपर में संख्याओं का अंतर, अपरिमेय संख्या, माध्यिका, समीकरण, व्यास का आयतन, समांतर श्रेणी के पद, बहुलक, त्रिज्या, समरूप त्रिभुज, वृत्त का बिंदु और मान जैसे सवाल पूछे गए। हालांकि, पेपर में पूछे गए प्रश्न उनके कोर्स से ही आए थे। पूर्व से तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को प्रश्न हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं आई। वहीं व्यावसायिक वर्ग में परिधान की परिधान रचना एवं सज्जा, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्मिक, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगी टेलीविजन और आशुलिपि एवं टंकण विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान व वाणिज्य की परीक्षा 32 केंद्रों पर हुई। गृह विज्ञान के पंजीकृत 2149 के सापेक्ष 2074 परीक्षार्थी उपस्थित व 75 अनुपस्थित रहे। वाणिज्य विषय में 118 के सापेक्ष 116 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो गैरहाजिर रहे। आलाधिकारी सहित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमण करते रहे।
-
हाईस्कूल के गणित पेपर में छात्रों की उपस्थिति
छात्र - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
बालक - 11861 - 11020 - 841
बालिका - 1997 - 1961 - 36
योग - 13858 - 12981 - 877

हाईस्कूल वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में छात्रों की स्थिति
छात्र - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
बालक - 217 - 211 - 06
बालिका - 124 - 122 - 02
योग - 341 - 333 - 08

इंटर मीडिएट की परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति
विषय - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
ग्रह विज्ञान - 2149 - 2074 - 75
वाणिज्य - 118 - 116 - 02
योग - 2267 - 2190 - 77

कक्षा 10वीं की छात्रा पार्वती ने बताया कि गणित का पेपर सरल आया था। पूर्व में की गई तैयारी से प्रश्न हल करने में परेशानी नहीं हुई। पूछे गए सभी प्रश्नों को हल किया। अनुमान है कि अच्छे अंक मिलेंगे।
-
कक्षा 10वीं की छात्रा रिंकी ने कहा कि पेपर में पूछे गए गणित के कुछ सवाल कठिन थे, लेकिन अन्य प्रश्न काफी सरल थे। सभी प्रश्न कोर्स में से ही आए थे। पेपर अच्छा गया है।

कक्षा 10वीं का पेपर देने वाली अंजली ने कहा कि पेपर काफी अच्छा गया है। व्यास का आयतन और समरूप त्रिभुजों के सवाल उलझाने वाले थे। लेकिन अन्य प्रश्न सरल थे।
-
कक्षा 10वीं की छात्रा काजल ने कहा कि गणित के पेपर में संख्याओं का अंतर, अपरिमेय संख्या, माध्यिका और समीकरण संबंधी सवाल आए थे। इन प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

-
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। जोनल, सेक्टर व सचल दल सहित अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें