ललितपुर के थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम महोली निवासी संजय(18) ने 12वीं की परीक्षा में फेल हो जाने की वजह से मानसिक तनाव के चलते घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बालाघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई नीरज ने बताया कि संजय 12वीं में फेल होने के बाद से लगातार कमरे में ही रहता था। न तो वह कहीं जाता था और न ही किसी से ज्यादा बातें करता था।