फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेला पिता बना हैवान: पहले पत्नी को पीटा... फिर बड़ी बेटी के साथ की अश्लील हरकत, बेटी ने सुनाई मां को आपबीती

Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पत्नी संग गालीगलौज, मारपीट करने और बेटी के साथ छेड़खानी करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी की मेडीकल रिपोर्ट में दुष्कर्म का प्रयास करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाले सौतेले पिता पर थाना बालाबेहट पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म का प्रयास करने की धाराएं बढ़ाई हैं। आरोपी पिता को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना बालाबेहट अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाना बालाबेहट में आठ दिन पहले तहरीर देकर बताया था कि 16 अप्रैल को दोपहर बारह बजे उसका पति शराब के नशे में आया और वह घर के बाहर बैठी थी। उसी समय वह उसे गालियां देने लगा। जब उसने गालियां देने से मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी।

इसके बाद उसकी आठ व पांच वर्षीय बेटियों को लेकर ललितपुर शहर चला गया। जहां उसके पति ने 17 अप्रैल को जिला अस्पताल के पास बड़ी बेटी के साथ मारपीट कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद बड़ी बेटी को वहीं छोड़कर दूसरी छोटी बेटी को साथ में लेकर कहीं चला गया। बड़ी बेटी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना बालाबेहट पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ पत्नी संग गालीगलौज, मारपीट करने और बेटी के साथ छेड़खानी करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी की मेडीकल रिपोर्ट में दुष्कर्म का प्रयास करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अब उक्त मामले में धाराओं को बढ़ाते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें