फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर गाटर डालकर बनाया जा रहा स्टील ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललतिपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर स्टेजिंग स्ट्रक्चर पर गाटर डालकर स्टील ब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अभी तक करीब 40 फीसदी काम पूरा हो गया है। जबकि बाकी काम करीब 25 से तीस दिनों में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे को यह ब्रिज मार्च माह तक पूरा करना है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ने अपने हिस्से का ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। क्रॉसिंग के दूसरी ओर बनाए गए पिलरों पर स्टील का ब्रिज तैयार किया। जो रेलवे लाइनों के ऊपर रेलवे गेट के दोनों ओर बनाए गए पिलर पर रखा जाएगा। वहीं नेहरूनगर की ओर स्टील के 95 गाटर और क्रॉस गाटर लगाकर स्टील का ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अभी तक यहां 30 से अधिक स्टील के गाटर लगाकर उसके ऊपर दोनों ओर स्टील ब्रिज बनाया जा रहा है। साइट इंजीनियर के अनुसार वर्तमान में स्टील ब्रिज बनाने का लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि बाकी काम भी लगभग 25 से तीस दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। यह स्टीलनुमा ओवरब्रिज लगभग 56 मीटर लंबा होगा। इसके लिए गाटर आदि मेटेरियल मंगा लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च माह तक देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर यह ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें