फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सावरकर चौक पर 5.50 लाख से लगाई जाएगी प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जीर्ण-शीर्ण पड़े सावरकर चौक का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां 5.50 लाख रुपये से वीर सावरकर की प्रतिमा लगाई जाएगी।
शहर के मुख्य मार्ग पर सावरकर चौक अव्यवस्थित पड़ा है। यहां अभी एक ट्रैफिक बूथ व मार्ग के डिवाइडर पर वीर सावरकर की छोटी सी प्रतिमा लगी हुई है। साथ ही फव्वारा भी अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है। अब नगर पालिका परिषद द्वारा सावरकर चौक का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। लगभग छह फीट की वीर सावरकर की प्रतिमा लगाई जा रही है। साथ ही फव्वारा व अन्य मरम्मतीकरण भी किया जाएगा। प्रतिमा के पास लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बोर्ड बैठक में बीते दिनों 5.50 लाख रुपये का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर किया गया था।
-
बोर्ड बैठक में सावरकर चौक पर वीर सावरकर की प्रतिमा के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।
- सरला जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें