फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीता जन्म और ताड़का-सुबाहु वध का मंचन

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बांसी। बार क्षेत्र के ग्राम बस्तगुवां में श्रीरामलीला महोत्सव के तीसरे दिन लीला का मंचन हुआ। ताड़का-सुबाहु वध और सीता जन्म के प्रसंग दिखाए गए। मुख्य अतिथि डॉ. निहाल कुशवाहा और पं. देवनारायण दुबे ने श्रीराम की आरती की। ऋषि विश्वामित्र ने यज्ञ रक्षा के लिए महाराज दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगा। गुरु वशिष्ठ के आदेश पर राजकुमार विश्वामित्र संग गए। श्रीराम ने रास्ते में ताड़का और सुबाहु का वध किया। उन्होंने मारीच को समुद्र पार भेजा। इससे पहले मिथिला में अकाल पड़ने पर महाराज जनक ने महायज्ञ किया। सोने के हल से खेत जोतते समय एक कलश में सुंदर कन्या मिली। जनक-रानी सुनैना ने उसे अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार कर सीता नाम दिया। लीला में राम हर्ष दुबे, लक्ष्मण आरव राजा, सीता केशव नामदेव बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें