संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मनरेगा, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत से खेल मैदान तैयार करने की कार्ययोजना तैयार की है। इन सभी मैदानों का पूर्ण करने लक्ष्य निर्धारण जिलाधिकारी ने जनवरी से पूर्ण पूर्व करने का निर्देश दिए हैं। जनवरी के प्रथम सप्ताह में एक ही दिन इन सभी खेल मैदानों में खेल का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पंचायतस्तर पर खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। जिसमें बिरधा विकास खंड में 20, बार में 20, तालबेहट में 20, तालबेहट में 20, मड़ावरा में 15, जखौरा में 22, महरौनी में 18 बनाई बनाए जाने हैं। इन खेल मैदानों में समतलीकरण, बाउंड्री निर्माण, रनिंग ट्रेक, पेयजल सुविधा, चेजिंग रूम, शौचालय सुविधा, बेंचेज, फुटबाल कोर्ट, बॉलीबाल कोर्ट, क्रिकेट पिच, बैडमिंटन व बास्केट बॉल के लिए पिच तैयार की जाएगी। विकास खंड स्तर पर एक मिनी स्टेडियम होगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि इन खेल मैदानों का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में सभी मैदानों पर एक साथ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे।